रिपोर्ट:अश्वनी त्यागी

हरिद्वार: खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन विवाद के बाद जहां पूर्व विधायक प्रणव सिंह जेल में बंद है तो वर्तमान विधायक उमेश कुमार जेल से बाहर हैं उन्हें अदालत के द्वारा जमानत दे दी गई थी जिसके बाद नया मामला सामने आया है

विधायक प्रणव सिंह चैंपियन से विवाद के बाद गिरफ्तारी के मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर एसएसपी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली के उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि 29 जनवरी को सोशल मीडिया पर खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी फेसबुक पर एक लाइव वीडियो पोस्ट कर एसएसपी को धमकी दी थी।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा वीडियो जारी कर पुलिस को धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन करीब 20 दिन से जेल में बंद हैं. जानकारी के अनुसार लोक सेवक को धमकाने के आरोप में अब विधायक उमेश कुमार पर भी कानूनी शिकंजा कर सकता है. पुलिस ने खानपुर विधायक पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 224 में मुकदमा दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *