बदमाशों ने महिला ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर बांध दिए हाथ
शाहिनी ने बताया कि दो बदमाश कमरे में आकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके दोनों हाथ पीछे से बांध दिए। अलमारी की चाबी लेकर अलमारी में रखे 50 ताेले सोने के जेवरात उठा ले गए। घटना के समय महिला के पति बाजार में किसी काम से गए थे। सूचना पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
घर में अकेली थीं सुपरवाइजर की पत्नी
घटना के वक्त सुपरवाइजर की पत्नी घर में अकेली थी। जबकि उनके पति बाहर बाजार में किसी काम से गए थे। उनकी इकलौती पुत्री बाहर पढ़ती है। महिला ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी के लिए उन्होंने जेवरात जुटाए थे, जो लुटेरे लेकर फरार हो गए।
पहले रेकी करने का अनुमान
बाजार क्षेत्र में लुटेरों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले से ही रेकी की होगी। बदमाशों का पता होगा की गली काफी सुनसान रहती है। जहां पर लूट हुई है, वह घर गली के अंतिम में है। जिससे उसे गली में कोई आएगा जाएगा नहीं। बदमाशों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि घर में लूट के दौरान कोई भी आसपास का व्यक्ति नहीं आएगा।

