देहरादून। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह से मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन शाम को कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने के साथ वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी चोटियों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और सुबह हल्का कोहरा छाने की आशंका है।
शनिवार को दून में सुबह से धूप खिली रही। जिससे दून का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया, जिसके चलते रात को ठिठुरन बरकरार है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादलों के बीच 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और सुबह हल्का कोहरा छाने की आशंका है। कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा सकते हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 25.1, 7.6
  • ऊधमसिंह नगर, 23.0, 4.0
  • मुक्तेश्वर, 19.4, 4.2
  • नई टिहरी, 18.4, 6.6

नैनीताल में पर्यटन कारोबार में बढ़ोत्तरी

नैनीताल: शहर में वीकेंड पर सैलानियों की खासी भीड़ नजर आई। जिसके चलते नगर की रंगत में निखार नजर आया। सैलानियों सुहावने मौसम के साथ नगर के पर्यटन स्थलों की सैर की।दिल्ली में विधानसभा चुनावों के खत्म होते ही सैलानियों का उमड़ना शुरू हो गया है। जिस कारण नगर में खासी चहल पहल रही। शनिवार को शहर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो गए और पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से पटे नजर आए। सड़कों में कुछ हद तक यातयात प्रभावित भी नजर आया। जिसे पुलिस के सिपाहियों ने दुरुस्त करवाया।

पर्यटकों के लिए ये जगह हैं सुहावनी

मौसम खुशनुमा होने के कारण सैलानियों ने नगर के पर्यटन स्थलों का खूब लुत्फ उठाया। नगर के पर्यटन स्थल क्रमशः चिड़ियाघर, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन समेत वाटर फाल व अन्य पर्यटन स्थलों में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। शाम के समय मालरोड में भी सैलानी टहलते नजर आए। नौका विहार करने वाले सैलानी भी नजर आए।

अभी जारी रहेगी पर्यटकों की आमद

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार इस वीकेंड पर सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। उम्मीद है कि शीतावकाश के बाद आवासीय विद्यालयों का खुलना सोमवार से शुरू हो जाएगा। जिसके चलते पर्यटकों की आमद निरंतर वृद्धि जारी रहेगी। इधर नगर में पूरे दिन चटक धूप खिली रही। दोपहर में धूप में बैठना असहनीय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *