यह निर्णय शनिवार को उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम, कोतवाल रामायण सिंह व ई रिक्शा चालकों के साथ बैठक में लिया गया। बैठक में येलो जोन, ब्लू जोन व ग्रीन जोन बनाए गए हैं। ग्रीन जोन में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया तक ई रिक्शा चलेंगे। जबकि ब्लू जोन में बैरिया बस स्टैंड से चिरैया मोड़, लालगंज, हल्दी, रेवती तक ई रिक्शा का परिचालन होगा।
जारी किए गए 73 पास
यलो जोन में काली मंदिर से मांझी घाट, जयप्रकाश नगर, दोकटी, दलन छपरा व धतूरी टोला तक ई रिक्शा का परिचालन होगा। इसके लिए उन्हें ग्रीन, ब्लू व येलो जोन पास जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक 73 पास जारी किए गए हैं।
जबकि ग्रीन जोन में 149, ब्लू जोन में 84 और यलो जोन में 43 ई रिक्शा चलाने के लिए पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। ई रिक्शा पर रेडियम लगाने सहित अन्य ट्रैफिक नियमों को पालन करने की जानकारी ई रिक्शा चालकों को उपलब्ध कराई जाएगी। सैकड़ों ई रिक्शा चालक भी बैठक में मौजूद रहे।
रेलवे क्रासिंग का दूसरा हिस्सा खोलने को लेकर मंथन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार बलिया नगर में हो रहे जाम और चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर काफी चितिंत हैं। उनका कहना है कि शहर को हर हाल में विकसित कर सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए उनकी ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेल मंत्रालय को दूसरी बार पत्र भेजने के बाद शनिवार को पूरी टीम मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी स्वयं रेलवे के इंजीनियरिंग टीम के साथ मौके का जायजा लिया।
प्रशासन की मंशा है कि क्रासिंग की चौड़ाई बढ़ाकर गांधी आश्रम चित्तू पांडेय चौराहा से क्रासिंग पार बनी नई सड़क से जोड़कर डबल लाइन की जाय। जबकि क्रािसंग के बीच में डिवाइडर बनाकर ओवरब्रिज की लंबाई को देखते हुए बूम को दो भाग में लगाना चाहिए। लेकिन रेल अधिकारियों का कहना है कि क्रासिंग की चौड़ाई बढ़ाने से रेलवे की संरक्षा सेवाएं प्रभावित होंगी। हालांकि डीएम ने हर स्तर से प्रयास कर इस प्रोजेक्ट को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है।
इसको लेकर रेलवे की इंजीनियरिंग टीम वाराणसी कंट्रोल के साथ मंथन में जुटी है। इस मौके पर सीआरओ त्रिभुवन, ईओ सुभाष कुमार, रेलवे के वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक संजय सिंह, सेक्शन इंजीनियर बीपी सिंह आदि थे।

