मुज़फ्फरनगर। आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी खतौली में 15 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया इस अवसर पर तहसील खतौली की उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी उपस्थिति रही उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी मतदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की तथा छात्र-छात्राओं को मतदान करने हेतु अपने परिवार तथा समाज के लोगों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कहा। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने सभी को मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत तथा मतदान हेतु अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने विद्यालय में एक स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया तथा छोटे नन्हे बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाये अपने बीच में उपजिलाधिकारी को पाकर छोटे बच्चों के चेहरे खिल उठे उन्होंने हाथ उठाकर उपजिलाधिकारी का अभिवादन किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मतदान को और अधिक सफल बनाने के लिए भविष्य में और अच्छा कार्य करने का विश्वास उपजिलाधिकारी खतौली को दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *