प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद का बेटा एहजम हटवा गांव छोड़कर कोलकाता पहुंच गया है। पूरामुफ्ती क्षेत्र के हटवा गांव से वह वाराणसी तक सड़क मार्ग से पहुंचा। इसके बाद फ्लाइट पकड़कर कोलकाता गया। अतीक के चौथे बेटे एहजम ने पढ़ाई करने का हवाला दिया है। पुलिस की सुरक्षा में वह हटवा गांव में अपने नाबालिग छोटे भाई के साथ रह रहा था।

सूत्रों का कहना है कि एहजम ने कोलकाता स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान में दाखिला लिया है। बीए की पढ़ाई के लिए उसने सुप्रीम कोर्ट में शिक्षा के अधिकार के तहत याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने पर सरकार ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद एहजम में पक्ष में निर्णय में आया। तब एहजम ने पढ़ाई करने के लिए कोलकाता जाने की तैयारी शुरू कर दी थी।

कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के क्रम में एहजम स्नातक की शिक्षा पूरी करने के लिए कोलकाता गया है। वहां उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बंगाल सरकार की रहेगी।

सरायइनायत में पुलिस ने पकड़ा था 11 जनवरी को

एहजम सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हटवा गांव से निकल गया था। इसका पता चलने पर पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई और सरायइनायत में उसे रोक लिया था। फिर उसे वापस हटवा गांव भिजवाया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

वहां से मामला निर्णीत होने पर जा बंगाल जा रहा था, लेकिन पुलिस को इस संबंध में सूचना नहीं दी थी। सरायइनायत में पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस को यूनिवर्सिटी में दाखिला सहित अन्य अभिलेख प्रस्तुत किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *