हरिद्वार,त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की के पदाधिकारियों द्वारा 1965 भारत पाक युद्ध के नायक रहे अमर शहीद मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर समिति के उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप त्यागी खाईखेड़ी ने उनके जीवन और सैन्य जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युद्ध काल में अद्भुत वीरता प्रदर्शन के लिए 1962 में उन्हें वीरता चक्र से सम्मानित किया गया था जबकि 1965 भारत-पाक युद्ध मे उनके सर्वोच्च बलिदान के बाद उन्हें मरणोपरांत तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। समिति के अध्यक्ष डा राकेश त्यागी ने उन्हें समाज और राष्ट्र का गौरव बताया तथा आशा व्यक्त की कि उनके सर्वोच्च बलि दान से समाज के अन्य युवा भी देश सेवा की प्रेरणा लेंगे। इस अवसर पर महामंत्री एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, उपाध्यक्ष श्याम कुमार त्यागी,पूर्व सैनिक बृजेश फौजी, नंदकिशोर त्यागी, योगेश त्यागी आदि ने भी माल्यार्पण कर अपने विचार रखे।


