रेल मंत्री के आगमन पर बजरंग दल देगा ज्ञापन
प्रशांत त्यागी, सहारनपुर। संवाददाता
रेल मंत्री के सहारनपुर आगमन पर बजरंग दल दारूलउलूम छात्रों को रेलवे किराये में मिल रही छूट को बंद कराने को ज्ञापन देगा। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल कल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जनपद आगमन पर उनको मिलकर ज्ञापन प्रेषित करके दारूलउलूम के छात्रों को रेलवे किराये में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट बंद कराने की मांग रखेगा। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये मदरसों के सर्व में हजारो मदरसे गैर मान्यता के पाये गये है। जिसमें विश्व विख्यात देवबन्द का दारूलउलूम भी गैर मान्यता प्राप्त है, जिसके बाद दारूलउलूम ने बयान जारी करके अपनी सफाई मे कहा था की हम सरकार से कोई सहायता व अनुदान प्राप्त नही करते है। जिसके बाद बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने बयान जारी करके कहा था की दारूलउलूम झूठ बोल रहा है की हम कोई अनुदान व छूट सरकार से नही लेते है जबकि दारूलउलूम रेलवे किराये के नाम पर 50 प्रतिशत छूट 1980 से प्राप्त करता आ रहा। जो प्रति वर्ष करोड़ो रूपया बैठती है। ओर अब तक वर्षो की जोडकर हजारों करोड रूपये की यहा छूट बैठेगी। इसलिए दारूलउलूम पहले इसको व्याज सहित वापस करे फिर सफाई।

