वाराणसी। विजयदशमी पर्व पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद का पुतला दहन आकर्षण का केंद्र होता है। शहर में तीन स्थानों पर होने वाले पुतला दहन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस बार भी बरेका में सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलाने की योजना है।
बरेका में 75 फीट, रामनगर की रामलीला में 65 फीट तो मलदहिया में 40 फीट का रावण जलाया जाएगा। मलदहिया के रावण के पुतले के दहन के साथ गूंजने वाली विशेष आतिशबाजी को बिहार के नालंदा से मंगाया गया है।

