गोरखपुर। सिपाही को पीटने के मामले में डा. अनुज सरकारी पर केस दर्ज कराने के लिए अधिवक्ताओं ने बुधवार को कोर्ट में बीएनएस 175 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां प्रार्थना पत्र डाला है। अधिवक्ता ऋषिकेश पांडेय ने यह अर्जी डालने के साथ ही सिपाही पंकज कुमार के जमानत के लिए भी अर्जी डाली है।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू पांडेय ने बताया कि डाक्टर पर केस दर्ज करने के लिए कोर्ट ने कैंट थाने से इस केस की रिपोर्ट मांगी है। 18 अक्तूबर को सिपाही के जमानत पर भी सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ सिपाही के साथ है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक डाक्टर पर कार्रवाई नहीं हो जाती अधिवक्ता प्रयासरत रहेंगे।

