देहरादून। ऊर्जा निगम ने दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी हैँ। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य कस्बों में बिजली की लाइन बदलने से लेकर उपकरणों की मरम्मत, टेस्टिंग और लापिंग-चापिंग के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

कई सब स्टेशन के फीडरों में अगले करीब दो सप्ताह तक रोजाना सात-सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। पथरीबाग सब स्टेशन, मोहनपुर और धूलकोट सब स्टेशन के साथ ही सहस्रधारा रोड और मसूरी नगर के कई फीडरों पर कार्य शुरू किया जा रहा है। जिससे संबंधित उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली नहीं मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *