[ad_1]

श्री गुरु राम राय महाराज का 338 वां महानिर्वाण पर्व बुधवार को परंपरागत स्वरूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज ने झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब किनारे श्री गुरु राम राय महाराज को तर्पण अर्पित किया। 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। संगतों को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। देश विदेश से आये श्रद्धालुओं को श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने आशीर्वाद दिया। विशेष लंगर का आयोजन किया गया। शाम को श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी एवं चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया। महानिर्वाण पर्व की पूजा अर्चना के साक्षी बने श्रद्धालुओं ने खुद को धन्य महसूस किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों की टीम मेडिकल सहायता के लिए श्री दरबार साहिब में उपलब्ध रही।

गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चले श्रद्धालु

श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। गुरु को ईश्वर से भी ऊपर का स्थान प्राप्त है। क्योंकि गुरु के ज्ञान व गुरु के बताए मार्ग से हम ईश्वर को भी प्राप्त कर सकते हैं। गुरु पर्व गुरु के प्रति सम्मान एवम् समर्पण का पर्व है। इस दिन गुरु की पूजा करने से गुरु की दीक्षा का पूरा फल उनके शिष्यों को मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि व शांति की अरदास की।

[ad_2]

Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *