पहल एनजीओ द्वारा लड़कियों के लिए निशुल्क आत्मरक्षा कक्षाओं का आयोजन

सिलीगुड़ी:(लक्ष्मी शर्मा)आज सिलीगुड़ी की पहल एनजीओ द्वारा एक पत्रकार सम्मेलन का अयोजन किया गया। जिसमे लड़कियों के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा कक्षाओं की घोषणा की गई। पहल एनजीओ की अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा की

हमें आपको सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पहल एनजीओ का ये कार्यकर्म समाज में महिलाओ को और भी मजबूती देने के लिए कर रहा है, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारे नए अभियान—लड़कियों के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा कक्षाओं—के बारे में जानकारी प्रदान करना था, जो कि प्रसिद्ध आत्मरक्षा विशेषज्ञ राजीव द्वारा संचालित की जाएंगी।

प्रेस मीट के दौरान, मोनिका शर्मा ने स्थानीय मुद्दों, विशेषकर बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की और लड़कियों को आत्मरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा कौशल न केवल शारीरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता को भी बढ़ावा देते हैं।

राजीव ने, जो इन कक्षाओं का संचालन करेंगे, आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे ये कक्षाएं युवतियों में आत्मविश्वास और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगी। इस पहल में राजीव के साथ सेंसई चंदन दास, जो ब्लैक बेल्ट (3rd Dan) और लेक टाउन स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के संस्थापक हैं, भी शामिल होंगे।
ये क्लासेस 2 अक्तूबर से शुरु होंगी। इसके प्रॉजेक्ट चेयरपर्सन है, स्वाति भारती, नेहा प्रसाद, शालिनी शर्मा, अंशू अग्रवाल, पूजा शर्मा। कोई भी पंजीकरण के लिए इनसे सम्पर्क कर सकता है। ये 6 महीने तक पुरी ट्रेनिग दी जाएगी। और बिलकुल निशुल्क।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *