भीषण सड़क हादसे में 18 से अधिक लोगों की मौत

उन्नाव,10 जुलाई बुधवार: डबल डेकर बस दूध कंटेनर में पीछे से घुसी, 18 मौतों की ख़बर….

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दूध के कंटेनर में तेज रफ्तार बस पीछे से घुसी।

बस कंटेनर को चीरते हुए कहा आगे घुसी,

बस में सवार 18 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल।

घटना की जानकारी मिलते ही उन्नाव के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

मौतों का तांडव देखकर ग्रामीण सहमे , पुलिस रेस्क्यू में जुटी।

उन्नाव के आला अधिकारी घटनस्थल पर रवाना।

अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में जुटे पुलिस कर्मी ।

जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी.

जब बस सुबह करीब 4:30 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई.

लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अवस्थी खेड़ा गांव के सामने हुआ दर्दनाक हादसा।

उन्नाव सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया……

मृतकों के परिजनों के प्रति सीएम ने संवेदना व्यक्त की।

अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *