पुरकाजी में 100 साल से बिना रास्ते के जंगल को रास्ता देने वाले किसानों को भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने घर जाकर किसान रत्न से सम्मानित किया
मुज़फ्फरनगर:पुरकाजी खाईखेड़ी मार्ग पर डांडे के जंगल के किसानों का आने जाने का कोई रास्ता नही था मिलट्री ग्राउंड में होकर किसान आते जाते थे पिछले कई सालों से मिल्ट्री वालो ने उस रास्ते को JCB से खोदकर उधर से आना जाना भी बंद कर दिया था भाकियू नेता चेयरमैन जहीर फारूकी के प्रयासों से खाईखेड़ी रोड पर शमशान के पीछे नाले की दाईं तरफ रास्ता पटरी बनाया गया जिसमे पुरकाजी के अली अहमद, और मोहब्बत व सुलेमान ने रास्ते में अपनी जगह दी रास्ता पटरी बनने से हजारों बीघा जंगल के सैकडो किसानों को राहत मिली है भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने इन किसानों के घर जाकर उन्हें किसान रत्न की उपाधि से सम्मानित किया है

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 100 साल से अधिक की समस्या का अच्छी सोच के किसानों ने अपनी जमीन से रास्ता देकर सभी किसानों पर अहसान किया है ऐसी सोच के किसान हमारे किसान रत्न हैं राकेश टिकैत ने पुरकाजी में जहीर फारूकी चेयरमैन के कुशल नेतृत्व पर उन्हें बधाई दी इस मौके पर नीरज पहलवान, बिट्टू राठी, मोनू प्रधान ,सुलेमान भाकियू नगर अध्यक्ष, आदिल चौधरी युवा नगर अध्यक्ष, हाफिज तैमूर, हाफिज मोहसिन,इस्तखार, हाफिज जुल्फिकार, इरशाद फरीदी, कल्लू मेम्बर, अहसान, लड्डू, नदीम त्यागी युवा मंडल महामंत्री, आदि सैकडो लोग मौजूद रहे

