अनुज त्यागी
मुज़फ्फरनगर,बुधवार 29 मई– पुरकाजी क्षेत्र में कैंपा ड्रिंक का एक बड़ा प्लांट भारतीयम बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से गंग नहर के किनारे सैकड़ो बीघा भूमि पर लगाया जा रहा है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान के नेतृत्व में वहां के कुछ किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना दिए जाने की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा मौके पर पहुंचे और प्लांट के डायरेक्टर अनिल भारद्वाज को भी मौके पर बुलाकर किसानो की समस्या से प्लांट डायरेक्टर को अवगत कराया।

कई घंटों धरना प्रदर्शन के बाद प्लांट डायरेक्टर अनिल भारद्वाज ने आश्वासन दिया कि वह किसानों के साथ हर तरह से खड़े हैं और किसी भी तरह की कोई समस्या किसानों को नहीं आने देंगे। उसके बाद किसानों ने ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा को सौपा और धरना समाप्त किया।।

मीडिया से बात करते भुराहेड़ी ग्राम प्रधान व भारतीय किसान यूनियन पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान

