मुज़फ्फरनगर
पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा के नाम से विख्यात भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सपा कार्यालयों पर चोधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,सपा जिला सचिव पवन पाल, विपिन चौधरी एडवोकेट, सपा सभासद हसीब राणा,सपा नेता रामपाल सिंह पाल,इमलाक प्रधान,हुसैन राणा, सईदुजम्मा राणा सहित अनेक सपा पदाधिकारियो कार्यक्रताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों मजदूरो गरीबो की ऐतिहासिक संघर्ष वाली आवाज़ बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

