अनुज त्यागी/8171660000

वाराणसी,शनिवार 25 मई: शुक्रवार शाम इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में त्यागी भूमिहार बाहुल्य गांव सुसुवाही के पंचायत भवन में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया गया, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने आने वाली 1 जून को कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में वोट करने की अपील की,मांगेराम त्यागी ने कहा झूठ का ढिंढोरा पिट झूठ के सहारे जनता को अधिक समय तक भृमित नहीं किया जा सकता जनता सरकार के झूठ से परेशान हो चुकी है अब वह परिवर्तन देखना चाहती है।

वही सभा मे मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय ने 25 मई के रॉड शो को ऐतिहासिक बनाने को कहा और भारी संख्या में रोड शो में शामिल होने की अपील की,

इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व वाराणसी से गठबंधन प्रत्याशी अजय राय डॉक्टर, अमित राय बृजेश राय, सुनील राय सहित बड़ी संख्या में त्यागी भूमिहार समाज के लोग उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *