अनुज त्यागी/8171660000
वाराणसी। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने मुजफ्फरनगर से पहुचे वाराणसी, मांगेराम त्यागी ने कांग्रेस समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थन में त्यागी भूमिहार समाज के गांवों में पहुचकर अजय राय के समर्थन में जनसंपर्क किया व कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अजय राय को वोट करने की अपील की,

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि इस बार भाजपा को सरकार बनाने का बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भाजपा इस बार कई सीटों पर भारतीय नजर आ रही है व कुछ सीटों फाइट करती हुई दिख रही है, मांगेराम त्यागी ने कहा बीते 10 साल में भाजपा सरकार से आम जनता का मोहभंग हो गया है और इस बार जनता परिवर्तन के मूड में दिख रही है

मंगाराम त्यागी ने पिंडरा विधानसभा के कई गांव में व भीषमपुर, चकलोला, दिलावरपुर, सिरिहरा गांव में जनसंपर्क कर अजय राय के पक्ष में वोट मांगे। वाराणसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं
बता दे मांगेराम त्यागी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर बिजनौर सीट पर अपने समाज के निर्दलीय प्रत्याशियों व मेरठ से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी को समर्थन दिया था वहीं अन्य सीटों पर भी अपने समाज से लड़ रहे लोगों को समाज का समर्थन करने की अपील की थी

इस दौरान मुख्य रूप से भूमिहार त्यागी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी, सुनील शर्मा, दीपक त्यागी बॉबी , सरताज त्यागी, हिमांशु त्यागी, महेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, जगदीश सिंह, ओम प्रकाश सिंह खंझाटी, संजय शर्मा, प्रमोद सिंह, ठाकुर प्रसाद, बिंदु सिंह, राजन सिंह, बरसाती सिंह, लल्लू सिंह इत्यादि लोग शामिल रहे।

