मुज़फ्फरनगर शनिवार 25 मई: समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने आशीष त्यागी बेहड़ी को समाजवादी पार्टी युवजन सभा जनपद का जिला महासचिव नियुक्त किया,युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी करते हुए लिखा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी के निर्देश पर श्री आशीष त्यागी निवासी मुजफ्फरनगर उ०प्र० को जनपद मुजफ्फरनगर का जिला महासचिव नामित किया जाता है।
आशा है कि आप समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेगें।

आशीष त्यागी समाजवादी पार्टी में कई पदों पर रहकर पार्टी के लिए कार्य कर चुके हैं,

