अनुज त्यागी/सौरभ दुबे राजसत्ता पोस्ट
इटावा: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान और राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सैफई स्थित आवास पहुंचे।जहा दोनो किसान नेताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अन्य परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया,मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र ऐसे ही नहीं कहा जाता है धरतीपुत्र ऐसे ही नहीं कहा गया वह वैसे भी पहलवान थे और राजनीति के भी पहलवान थे।
उनके दांव जब वह लगाते थे तो चुकता नहीं था, किसान के लिए क्या किया उनको कहने की आवश्यकता नहीं थी जब उत्तर प्रदेश में एक लाख रुपये किसान दुर्घटना बीमा था उसको बड़ा करने पांच लाख रुपये किया और किसानों के लिए इतने काम किए तमाम की किसान राजनीति की शुरुआत थी मुलायम सिंह जी के राजनीतिक काल में आने के बाद जो किसानों के लिए योजना बननी शुरू हुई, और किसान की समस्या की चर्चा विधानसभा में शुरू हुई तो वह मुलायम सिंह जी ने की थी ।
किसान मजदूरों के मसीहा के दम पर ही माननीय मुलायम सिंह जी यहां तक पहुंचे और आज हम अपने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे लेकिन इस देश में मुलायम सिंह जी का स्थान कोई नहीं ले सकता दस चीफ मिनिस्टर भी उनका मुक़ाबला नहीं करते थे।।

