मुज़फ्फरनगर। श्रीराम पॉलिटेक्निक रुड़की रोड पर युवा गुर्जर महासभा के द्वारा गुर्जर संसद का आयोजन किया गया। गुर्जर संसद को संबोधित करते हुए युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा की आज गुर्जर समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है । उन्होंने कहा की जो पार्टी लोकसभा चुनाव के जायदा टिकट देगी उसको समर्थन किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने गुर्जर चेंबर ऑफ कॉमर्स के गठन का ऐलान किया जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जाएगा । संसद को संबोधित करते हुए हरियाणा अध्यक्ष कर्म सिंह गुर्जर और संयोजक साधु गुर्जर ने समाज में दहेज नशा को खत्म कर महिला शिक्षा बढ़ाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा की अंग्रेजी काल में इतने लंबे समय तक क्रिमिनल ट्राइब में रहने के बावजूद गुर्जर समाज लगातार आगे बढ़ रहा है हमारे युवा देश सेवा में आगे आ रहे है जो अच्छा संकेत है ।
सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक चौंधरी गुर्जर ने समाज में ब्रहभोज को बंद करने के साथ साथ देश में लंबे समय तक चलने वाले बिजोलिया आंदोलन के जनक विजय सिंह पथिक जी को भारत रत्न देने की माँग भारत सरकार से किया अभिषेक चौधरी ने गुर्जर सद्भावना सभा मुज़फ़्फ़रनगर की और से दो लाख पचास हज़ार की धनराशि भी गुर्जर छात्रावास में हाल निर्माण के सहयोग में संस्था अद्यक्ष रामपाल सिंह को दिये
जिलाध्यक्ष चौ. रविंद्र सिंह ने बताया कि गुर्जर संसद में जनपद से हजारो की संख्या में उपस्थित हुए गुर्जर समाज के लोगों के द्वारा ध्वनि मत से सामाजिक,राजनीतिक, शैक्षणिक,नैतिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा के साथ समाज के जिम्मेदार लोगों ने बड़ी प्रबलता के साथ अपने विचार रखते हुए वर्तमान राजनीतिक क्षेत्रो मे समान सहभागिता प्राप्त करने,
मृत्यु भोज, दहेज़ व अन्धविश्वास का त्याग करने ,चुनाव मे बाहरी प्रत्याशी का बहिष्कार करने के साथ अन्य प्रस्ताव पारित हुए। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत करते हुए सामाजिक सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री नरेंद्र सिंह पवार उर्फ साधु गुर्जर ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह ने की मुख्य वक्ताओं मे डॉ. कलम सिंह, यशपाल पंवार, रमा नागर, इलम सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार ओमपाल चौहान मनोज चौधरी , विनय प्रधान बिजोपुरा, विनय कुमार गुर्जर माण्डला आदि रहे।




