मेरठ।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिवजयंती महोत्सव के उपलक्ष में अपने क्षेत्र मेरठ में नशा मुक्त भारत अभियान के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका उद्घाटन क्षेत्र के पार्षद *सुमित बैरागी* द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यात्रा में सभी भाई-बहनों ने इस महाशिवरात्रि पर विभिन्न झाकियों द्वारा नारों द्वारा वा ई- प्रदर्शनी द्वारा सभी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। श्रद्धापुरी सेवाकेंद्र की संचालिका बीके लक्ष्मी दीदी जी ने बताया कि परमात्मा शिव को याद करने से उनके साथ संबंध जोड़ने से हम सदा सदा के लिए नशे से मुक्त हो सकते है।और यही हमारे लिए सच्ची-सच्ची शिवजयंती मानना होगा। वही फाजलपुर सेवाकेंद्र की संचालिका बीके रत्ना दीदी जी ने परमात्मा शिव के अवतरण का यादगार शिव जयंती बताया और कहा कि परमात्मा शिव इस धरा पर अवतरित हो चुके है। यात्रा श्रद्धापुरी सेवाकेंद्र से शिव चौक, सरधना बाईपास,रुड़की रोड, गांधी बाग, हनुमान चौक, सदर बस अड्डा, घंटाघर, रेलवे रोड , रोहटा रोड से होते हुए फाजलपुर ( राधे मोहन सतसंग) पर नगर के महापौर हरिकांत अहलूवालिया द्वारा किया गया। यात्रा में सरोज दीदी,मुनेश बहन,सुमन बहन, मीनू बहन,नेहा बहन,ज्योति बहन, आरती बहन, शिखा बहन, यशस्वी बहन, राजकिरण , कल्याणी , बृजेश , उदयवीर ,श्याम सिंह , रामेंद्र , राजवीर , पुरुषोत्तम , आदि मौजूद रहें।

