कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, नहीं होने दिया जाएगा शोषण,पूर्व सांसद ने कहा भाजपा सरकार में गरीब को मिला सर उठाकर चलने का अधिकार
अपराधी हुए प्रदेश छोड़कर फरार, कानून का राज हुआ स्थापित
प्रशांत त्यागी, देवबंद।
भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा केंद्र उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में गरीब को सर उठाकर चलने का अधिकार मिला है। सरकार बिना भेदभाव के सभी धर्म के लोगों के लिए विकास कार्य कर रही है।
शनिवार को विशेष वार्ता के दौरान पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित किया है। गुंडे माफिया और अपराधी प्रवृत्ति के लोग प्रदेश छोड़कर फरार हो गए हैं। किसानों को समय पर गन्ना भुगतान मिल रहा है, युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने प्रदेश को धर्म के आधार पर बांटने का काम किया था। आज केंद्र प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हर व्यक्ति सुरक्षित है हर धर्म के व्यक्ति को सम्मान मिल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की रीड है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। लोकसभा चुनाव में पूरे देश के अंदर भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर फिर से गरीब किसान और नौजवान का कल्याण करेगी। शर्मा ने कहा सहारनपुर के अंदर उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रेलवे के ओवर ब्रिज, बेहटमें स्पोर्ट कॉलेज, मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय, रेलवे लाइन का दोहरीकरण सुमित अन्य विकास कार्य कराएं है। जिनको जनता आज तक नहीं भूली है। उन्होंने का सहारनपुर की जनता का विश्वास बीजेपी के साथ है। आज विपक्ष जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुका है।
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लोगों को नहीं बक्शेगी भाजपा सरकार: शर्मा
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पुलिस भर्ती के मामले में की गई कार्रवाई और फिर से दोबारा परीक्षा कराने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लोगों को जेल में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अब यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच 6 महीने बाद दोबारा होग। जिससे युवाओं को फिर से तैयारी करने का मौका मिला है।
प्रशांत त्यागी

