कासगंज।एटा जनपद के गांव कहा निवासी गंगा स्नान करने के लिए ट्रैक्टर ट्राॅली पर सवार होकर जा रहे थे। ट्राॅली में महिलाएं व बच्चे बैठै थे, ट्रैक्टर पर युवक बैठे हुए थे। शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राॅली कासगंज के पटियाली दरियवागंज मार्ग पर पहुंची, यहां सड़क किनारे तालाब है। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राॅली तालाब में पलट जिसमे सात बच्चों सहित 15 की मौत हो गई,चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, तालाब में पानी भरा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। तालाब से बच्चों के साथ अन्य लोगो को बाहर निकाला, हादसे में सात बच्चों सहित 15 की मौत हो गई। बचाव कार्य चल रहा है।

CM योगी ने कासगंज सड़क हादसे का लिया संज्ञान

CM योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

CM योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता राशी देने का ऐलान किया

गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हज़ार रुपये सहायता राश‍ि देने के दिए निर्देश

CM ने सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *