भाजपा में बाहरी नेताओं की भरमार, कार्यकर्ता हुए लाचार,पुराने कैडर को किया गया दरकिनार, बाहरी लोगों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

भाजपा को अर्श से सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी लोकसभा के चुनाव में भाजपा को महंगी पड़ सकती है। जिनके खिलाफ भाजपा ने लड़ाई लड़कर सत्ता प्राप्त की थी आज उसी विचारधारा के अधिकतर नेता भाजपा में बैठे हुए। जिसके चलते भाजपा का कैडरबेस कार्यकर्ता घर बैठा हुआ है। क्योंकि जिन लोगों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा शासन काल में लड़ाई लड़ी थी, उत्पीड़न सहा था आज वही लोग भाजपा में शामिल होकर फिर से उन कार्यकर्ताओं को आंखें दिखाने लगे हैं। जिसका सीधा-सीधा असर लोकसभा चुनाव पर पडना तय माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अब अंदर ही अंदर ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज भी उठने लगे हैं। ताजा उदाहरण किस प्रकार से देवबंद के अंदर ऐसे लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई जो लोग विवादित हैं उन पर पहले से ही सपा शासन काल में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के आरोप भी लगे हैं। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि इस समय भाजपा अपनी विचारधारा से भटक गई है। जिन कार्यकर्ताओं ने सपा शासन काल में मुकदमे झेले थे, उत्पीड़न सहा था आज वही लोग भाजपा में आकर बैठ गए हैं। जिसकी उन्होंने कभी परिकल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि संगठन में गैर विचारधारा वाले नेताओं को जिम्मेदारी देकर भाजपा ने अपने लिए बड़ी खाई खोदने का काम कर रही है।

पार्टी हाई कमान के नेताओं से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल

भाजपा के जिला मंत्री पंकज त्यागी ने बताया इस तरीके से कार्यकर्ताओं के अनदेखी की जा रही है यह गंभीर चिंतन का विषय है। पार्टी का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ने में सक्षम है। रीति नीति से हटकर अगर पार्टी कोई भी काम करती है तो उसका नुकसान भी पार्टी को ही पड़ सकता
है।

गलत लोगों को नहीं मिलेगा पार्टी में स्थान: धर्मपाल सिंह

देवबंद में कुछ दिन पहले बीजेपी जॉइनिंग करने वाले नेताओं के मामले में हाई कमान द्वारा रिपोर्ट तलब की है। पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दैनिक भास्कर से वार्ता करते हुए बताया कि मामले को देखा जा रहा है। जिला संगठन से रिपोर्ट तलब की गई है। गलत लोगों को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *