कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा 

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न करायी जाय-अपर जिलाधिकारी

कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड ने उदयन सभागार में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2023 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकां के साथ बैठक की।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकां को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। आयोग द्वारा प्रतिबन्धित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाये। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेंगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दियें।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानन्द यादव ने बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2023 दिनांक 11 फरवरी 2024 को जनपद के 16 परीक्षा केन्द्रों यथा-भवन्स मेहता महाविद्यालय, भवन्स मेहता विद्याश्रम, कस्तूरबा गॉधी कन्या इंटर कॉलेज, महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचन्द्र, नेशनल इंटर कॉलेज, हुबलाल इंटर कॉलेज, महगांव इंटर कॉलेज, बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयारा, कौशाम्बी पब्लिक स्कूल बिदनपुर कसिया, एस0ए0बी0 इंटर कॉलेज, मानसिंह इंटर कॉलेज, जवाहर लाल इंटर कॉलेज, डॉ0 ए0एच0 रिजवी डिग्री कॉलेज करारी, डॉ0 रिजव़ी कॉलेज-ऑफ इंजीनियरिंग करारी, डॉ0 रिजव़ी डिग्री कॉलेज-आफ-लॉ एवं दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रहीं है। परीक्षा में कुल 6756 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों प्रथम पाली-प्रातः 09ः30 से 11ः30 एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 02ः30 बजे से सायं 03ः30 बजे तक आयोजित की जायेंगी। परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

रिपोर्टर – प्रशांत कुमार मिश्रा

कौशाम्बी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed