मुजफ्फरनगर।केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजय बालियान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा विकसित राष्ट्र तब बनेगा जब गरीब से गरीब व्यक्ति को रहने का घर, उनके बच्चो को उत्तम शिक्षा, हर घर में नल का जल , अच्छा स्वास्थ्य जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचा सकेंगे। जब भारत अपने आजादी के 100 साल पूरे कर रहा होगा तो उस समय का भारत कैसा होगा इस संकल्पना को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी जी इस विकसित भारत के संकल्प यात्रा को लेकर आगे बढ़ रहे है।

डॉ संजीव बालियान ने ग्राम अमीरनगर में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़क की सौगात भी क्षेत्रवासियों को दी उन्होंने 14 करोड़ की लागत से बघरा अमीरनगर से खुसरोपुर होते हुए चरथावल थाने तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृणीकरण के कार्य का शिलान्यास किया I
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए पूरे देश में हर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचा जा रहा है और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं जो इन लाभ से वंचित है उन्हें इनका लाभ मिल पाए का प्रयास किया जा रहा है। मोदी की गारंटी का गाड़ी का मतलब अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसी संकल्पनाओं के साथ विकसित भारत संकल्प यात्र की शुरुआत की गई है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जनभागीदारी पर भी चर्चा की। इस कार्यक्रम के तहत सरकार के अलग-अलग योजना के लाभार्थियों को सामान एवं प्रशस्ती पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

संजीव बालियान ने बताया की जनपद में किसान के फसलों को सड़कों पे जो गोवंश है उनकी वजह से नुकसान हो रहा है इसके लिए इसी महीने से पुरकाजी तुगलपुर में बन रहे देश के सबसे बड़े काऊ सेंक्चरी में सभी गौ वंश को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा की यह काऊ सेंक्चरी मेरी ओर से एक शुरुआत है जो आप लोगों के सहयोग से चलेगा। उन्होंने किसानों से यह भी कहा की जल्दी हीं किसानों को बढ़े हुए गन्ने की कीमत मिलेगी।

संजीव बालियान ने बताया कि उज्जवला योजना के माध्यम से गरीब मां बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जा रहे है ऐसा इसलिए है कि प्रधानमंत्री एक गरीब परिवार से है उनकी मां ने गरीबी देखी है और इसीलिए वो देश की माताओं बहनों को हर तरीके से सशक्त करने में लगे हुए है। 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के तहत किया जा रहा है। 2047 में चाहे किसी की भी सरकार हो परंतु मोदी जी देश की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश कहां होना चाहिए इसकी चिंता अभी से कर रहे है इसे कहते है दूरदर्शी नेतृत्व और इसीलिए वह निरंतर परिश्रम कर रहे है। मोदी जी ने गरीब मां बहनों की चिंता की उनके लिए शौचालय बनाया, 2 करोड़ लखपति बनाने जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण काम कर रहे है। मंत्री संजीव बालियान ने बताया की पिछले 9 वर्षों में मैंने जनपद मुज़फ्फरनगर में बिजली, सड़क, पानी की व्यवस्था की। अब अगले 5 सालों में अगर आप मौका देंगे तो युवाओं के लिए लघु उद्योग के माध्यम से रोजगार देने का काम करूंगा। इस अवसर पर चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, बघरा ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवार, जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी समेत सरकार के सभी विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रधानगण, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र, बूथ के अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

