देवबंद की अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश का किया जोरदार स्वागत
प्रशांत त्यागी। देवबंद
जिला न्यायाधीश बबीता रानी ने कहा समाज के हर एक व्यक्ति को न्याय देना अदालतों का प्रमुख कर्तव्य है। जिसके चलते ही देश की जनता का न्याय व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है।
शनिवार को देवबंद स्थित कचहरी परिसर में नवनिर्मित उप डाकघर और महिलाबार रुम का जिला न्यायाधीश बबीता रानी ने उद्घाटन किया। इसके उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश ने कहा देश की जनता का आज भी न्याय व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है। न्यायालय निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ पीड़ित को इंसाफ दिला रहे हैं। उन्होंने कहा अधिवक्ताओं और न्यायालय का हमेशा से ही साथ रहा है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पुंडीर ने कहा देवबंद में उप डाकघर बनने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम जनता को सीधा लाभ होगा। क्योंकि देवबंद में स्थित डाकघर काफी दूर होने के कारण अधिवक्ताओं और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा सांसद प्रदीप चौधरी का मुख्य योगदान डाकघर को लाने में रहा है जिसके लिए सभी अधिवक्ता उनका बात प्रकट करते हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के प्रस्ताव पर नगर पालिका द्वारा न्यायालय परिसर में लगाए गए पेयजल हेतु वाटर कूलर का भी जिला न्यायाधीश में उद्घाटन किया। कार्यक्रम के उपरांत अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश और देवबंद न्यायालय में तनाव सभी जजों का भी जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश ललित नारायण झा, अपर जिला सत्र न्यायाधीश निधि, एसीजीएम परविंदर सिंह, सिविल जज नितिन, अपर सिविल जज प्रिंस सिंघल, एसडीएम अंकुर वर्मा, ईओ डॉक्टर धीरेंद्र कुमार राय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पुंडीर, ठाकुर सुरेंद्र पाल एडवोकेट, एडवोकेट संदीप शर्मा, एडवोकेट देश दीपक त्यागी, एडवोकेट अमित पुंडीर, पूर्व बार एसोसिएशन के नरेश चौहान, एडवोकेट दुष्यंत त्यागी, एडवोकेट सत्येंद्र त्यागी, एडवोकेट नसीम अंसारी, एडवोकेट रामकिशन सैनी, एडवोकेट यशपाल त्यागी, एडवोकेट अक्षय त्यागी आदि मौजूद रहे।

प्रशांत त्यागी

