22 जनवरी को देवबंद में होगा अयोध्या जैसा वातावरण

नगर पालिका देवबंद के तत्वाधान में आयोजित होंगे कार्यक्रम

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही भगवान श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव देवबंद में भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है
कार्यक्रम के तहत राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और सिद्ध पीठ त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में विशेष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा भगवान श्री राम 500 वर्षों के बाद अपने गर्भ गृह में विराजमान हो रहे हैं, यह प्रत्येक सनातनी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष ने बताया की देवबंद के सभी मंदिरों को सजाया गया है सरकारी कार्यालय भी सजाए गए हैं। देवबंद में अयोध्या जैसा माहौल बना हुआ है। भगवान श्री राम सभी के आराध्य हैं, इसलिए देवबंद का हर एक नागरिक 22 तारीख के महोत्सव को धूमधाम के साथ मनाने जा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेंद्र राय ने बताया नगर पालिका द्वारा नगर पालिका द्वारा श्री राम महोत्सव कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। 22 जनवरी का दिन देवबंद के लिए ऐतिहासिक होगा।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *