प्रशांत त्यागी/देवबंद

सहारनपुर।नागल थाना क्षेत्र के गांव सोहन चिड़ा में कच्ची ईटों से भरी एक घोडा बोगी के पलटने से गांव खटोली निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार गांव खटोली निवासी दिनेश कुमार 40 वर्ष पुत्र चुहड सिंह क्षेत्र के गांव सोहनचिड़ा स्थित किसान ब्रिक्स फील्ड पर कच्ची ईटों की भराई का कार्य करता है शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी घोड़ा बुग्गी में कच्ची भरकर भट्टे पर आ रहा था कि भट्टे के निकट अचानक उसकी घोड़ा बोगी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई और वह उसके नीचे दब कर घायल हो गया परिजन घायल को उपचार के लिए सहारनपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता हैं कि मृतक दिनेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

फोटो। फाइल फोटो मृतक दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *