मुजफ्फरनगर।गत 7 जुलाई 2022 को पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे मु. अ. स. 272/220 एवम डी ए वी इंटर कालेज अध्यापकों द्वारा दर्ज मुकदमे 273/22 में सम्मानित न्यायालय द्वारा रालोद नेता सुधीर भारतीय सहित 12 आरोपियों को दोष मुक्त करार दिया गया!
एडवोकेट श्रवण कुमार ने बताया कि सम्मानित न्यायालय द्वारा दोनो पक्षों को सुनने के बाद गुण दोष के आधार पर सभी आरोपियों को दोष मुक्त करार दिया गया है!
वही रालोद नेता सुधीर भारतीय ने कहा कि राजनैतिक विद्वेष के चलते जनपद पुलिस द्वारा रचित फर्जी मुकदमे को माननीय न्यायालय द्वारा दोष मुक्त करार देने से न्याय पर विश्वास कायम हुआ है और सभी साथियों द्वारा इस दौरान दिए गए साथ का दिलसे धन्यवाद अदा करता हूं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *