देवबंद पुलिस पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

प्रशांत त्यागी, देवबंद

संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हुए युवक का पुलिस 10 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित की पत्नी ने सहारनपुर एसएसपी से पति की सकुशल बरामदगी गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

देवबंद के मोहल्ला छींपीवाडा निवासी महिला सीमा ने सहारनपुर एसएसपी को पत्र में बताया कि बीते 10 दिन पूर्व उसका पति मोनू नगर के कुछ लोगों के साथ घर से गया था, लेकिन इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं लग पा रहा है। महिला का आरोप है कि कि उसके पति के साथ आरोपी लोगों ने कुछ अनहोनी की है। पीड़ित महिला का आरोप है पुलिस 10 दिन बाद भी उसके पति का सुराग नहीं लगा पाई। जिसके चलते उसे इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

10 दिन से गायब है मोनू परिवार में बढ़ी बेचैनी

ज्ञात रहे कि परिवार के लोग पिछले 10 दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए मोनू की तलाश कर रहे हैं लेकिन उसका अब तक भी कुछ पता नही चल पाया। जिससे परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कोतवाली निरीक्षक ने नहीं उठाया फोन

जब इस संबंध में देवबंद प्रभारी निरीक्षक से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने दो बार कॉल जाने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया। जिससे देवबंद कोतवाल की संवेदनहीनता का भी पता चल रहा है के अधिकारी से मामले को लेकर कितने गंभीर नजर आ रहे हैं।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *