नीतिश मलिक
मुजफ्फरनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के बुढाना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों से भाग लेने के बाद बुढाना से मुजफ्फरनगर की ओर लौट रहे पूर्व विधायक उमेश मलिक को शाहपुर कस्बे के निकट सत्संग भवन के पास सड़क पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए। उनकी बाइक भी कुछ दूर पर दुर्घटनाग्रस्त पड़ी थी। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने तत्काल अपनी गाड़ी को रुकवा कर अपने साथ के सुरक्षाकर्मियों की सहायता से दोनों युवकों को अपनी गाड़ी में लिटाकर उन्हें शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती करा दिया।


भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने चिकित्सकों से दोनों युवकों का उपचार करने और जरूरत होने पर उन्हें हायर रैफर केंद्र करने के भी निर्देश दिए। दोनों घायल युवकों में सचिन पुत्र घनश्याम व सत्येंद्र पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम हडौली थाना भोरा कला है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर युवकों के परिजन भी शाहपुर सीएससी पहुंच गए हैं और उन्होंने समय पर उपचार दिलाने के लिए पूर्व विधायक उमेश मलिक का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *