कौशाम्बी/प्रशान्त कुमार मिश्रा 

रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी को

कौशाम्बी। उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत दिनांक 20 जनवरी 2024 को शान्ती देवी राजन बाबू डिग्री कॉलेज पश्चिम शरीरा के परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेंगा, जिसमें 10 से अधिक नियोक्ता कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग करते हुये 1000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष्य योग्य अभ्यर्थियों के चयन की कार्यवाही की जायेंगी। यह जानकारी जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन द्वारा देते हुए बताया गया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल एवं आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण तथा कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी दिनांक 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक अंकपत्रों एवं प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकतें हैं।

 

रिपोर्टर – प्रशांत कुमार मिश्रा

कौशाम्बी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *