पीजेंट के चेयरमैन अशोक बलियान ने प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय पशुपालन राज्य मन्त्री डॉ संजीव बालियान को पत्र लिखते हुआ कहा है कि सरकार ने 01 फरवरी 2019 के अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष किसानों को 6 हजार रुपये की धनराशि तीन किश्त के रूप में किसान के बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रान्सफर द्वारा दिए जाने का प्रावधान है।
इस योजना से देश के गरीब किसानों को सहायता मिल रही है। इससे देश में किसानों की आत्महत्या की दर में गिरावट आई है। देश के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मिलने वाली धनराशी को 6 हजार से बढ़कर 12 हजार करने की मांग कर रहे है।
अत: आपसे अनुरोध है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मिलने वाली धनराशी को 6 हजार से बढ़कर 12 हजार करने के सम्बन्ध में बजट में उचित प्रावधान करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *