सहारनपुर/देवबन्द।गांव जड़ौदा पांडा में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के जनहित में जनसंदेश को ध्यान में रखते हुए गांववासियों ने जूड धाम के महन्त सेवादास महाराज की उपस्थिति में शामिल होकर बुधवार को जूड धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विशांत त्यागी उर्फ शालू और दुर्गेश त्यागी,सचिन , संदीप, संसार और ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने साफ सफाई करके स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया ग्राम प्रधान जड़ौदा पांडा विशांत शालू त्यागी ने ग्राम वासियों के लिए स्वच्छता और एकता का जनहित में संदेश दिया उन्होंने कहा जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मंदिर की साफ सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं इससे यह संदेश जाता है की जीवन में साफ सफाई का कितना महत्व है जूड़ धाम के महंत सेवा दास ने कहा जिस प्रकार से हम मंदिरों की साफ सफाई करते हैं इस तरह हमें अपने तन और मन को भी साफ सुथरा रखना चाहिए एक अच्छे व्यक्तित्व के लिए यह अत्यंत आवश्यक है यदि सभी अपने इस दायित्व का निर्वहन करने लग जाए तो हमारा देश दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बना लेगा।


