मुजफ्फरनगर।विकास भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के द्वारा कादी खेड़ा में बन रहे टोल प्लाजा को लेकर एनएचएआई टोल अधिकारियों के साथ एक मीटिंग आहूत की गई। जिसमें टोल को सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री डा संजीव बालियान द्वारा की गई इस मीटिंग में टोल के आसपास के ग्रामों के प्रतिनिधि व किसान भी मौजूद रहे। मीटिंग में सभी ने अपनी अपनी बात रखी,इसमें कुछ किसानों द्वारा टोल को लेकर विरोध भी किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में काफी निर्माण कार्य रुका हुआ है पहले उसको पूरा कराया जाए उसके बाद ही टाल को चालू कराया जाए,लेकिन डॉक्टर संजीव बालियान ने किसानों को समझाते हुए कहा कि अभी लोकल क्षेत्र वासियों के लिए टोल का कोई भुगतान नहीं होगा और उसके बाद प्रशासन से बात कर टोल के रेट तय किए जाएंगे। इसी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। टोल अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।

बाइट -केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव कुमार बालियान

