प्रशांत त्यागी, देवबंंद
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की डाक बंगले पर आयोजित बैठक मे जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा का सभी पत्रकारों ने जोरदार स्वागत किया।
वरिष्ठ पत्रकार गोविंद शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा के सामने अपनी अपनी समस्या और शिकायत रखी। जिलाध्यक्ष ने सबकी समस्याओं का समाधान किया और कहा कि पत्रकारों को पीत पत्रकारिता से बचते हुए समरसता की बात करनी चाहिए। उन्होने पत्रकारों की एक्ता पर बल देते हुए सभी से एक दूसरे का सम्मान करने को कहा।
इस अवसर पर सुधीर भारद्वाज और उनके तीन साथियों ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित सभी पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा को आस्वासन दिया कि वह सभी पुरानी बातों को नजरअंदाज करके एक होकर रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार जाटव, ओमवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त त्यागी,मनदीप शर्मा,महताब आजाद आदि ने सम्बोधित किया। बैठक मे भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता साथियों के साथ पहुंचे। पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित ऐसोसिएशन मे सामिल हुए सुधीर भारद्वाज व साथियोयों को बुके देने के साथ पटका पहना कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष बलबीर सैनी ने किया अंत मे अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार गोविंद शर्मा ने सभी का आभार जताया।बैठक मे बड़ी संख्या मे पत्रकार उपस्थित रहे।
प्रशांत त्यागी

