राज्य मंत्री बोले भगवान श्री राम की प्रतिमा का होगा सौंदर्यकरण
प्रशांत त्यागी, देवबंद।
सिद्ध पीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर परिसर में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा के आसपास फैली गंदगी के मामले में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे भगवान श्री राम की प्रतिमा की सफाई की और भगवान श्री राम की प्रतिमा साफ करते हुए मंदिर परिसर में साफ सफाई का अभियान चलाया।
राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और स्वयं प्रतिमा की सफाई की इसके अलावा आसपास फैली गंदगी को भी मौके से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हटवाया। राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने भगवान श्री राम की प्रतिमा को भी अपने हाथों से साफ किया और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में भी सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे मंदिर परिसर और देवीकुंड पार्क में फैली गंदगी को भी हटाते हुए लोगों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की।
राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा भगवान श्री राम हम सब के आराध्य हैं, समूचा विश्व भगवान श्री राम को अपना मानता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देवीकुंड परिसर में लगी भगवान श्री राम की प्रतिमा के आसपास सौंदर्य करण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी हवन किया कि वह भी समय-समय पर अपने आसपास के मंदिरों को साफ और स्वच्छ रखें। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिस प्रकार से देश के सभी मंदिरों को साफ सफाई रखने का अभियान चलाया है वह स्वागत योग्य है। हर सनातन धर्म का व्यक्ति उनके इस आवाहन का समर्थन करता है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सभासद रविंद्र चौधरी, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी मिरगपुर, विशाल गर्ग, सफाई निरीक्षक पोपीन चौधरी समेत मौजूद रहे।
जब हनुमान के रूप में पहुंच वानर
सिद्ध पीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में लगी भगवान श्री राम की प्रतिमा की सफाई के दौरान उसे समय अजब नजारा देखने को मिला जब भगवान हनुमान के रूप में वानर प्रतिमा के पास बैठ गया और भाजपा नेताओं के साथ सफाई कार्य में जुट गया, जिसे हर कोई देखकर हैरान रह गया।
प्रशांत त्यागी

