कौशाम्बी/प्रशान्त कुमार मिश्रा

शक्ति पीठ कड़ाधाम में घर-घर पहुंचा भगवान श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

कौशाम्बी। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर रामभक्तों द्वारा अयोध्या जाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। शनिवार को शक्तिपीठ कड़ाधाम में , कड़ाधाम के युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष आकाशदीप पंडा (नीरज), संगठन महामंत्री अखिलेश मोदनवाल(अंशू) ने घर-घर सम्पर्क कर लोगों को अक्षत देकर और अयोध्या जाने के लिए आमंत्रित किया। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष आकाशदीप पंडा (नीरज), संगठन महामंत्री अखिलेश मोदनवाल(अंशू) ने घर-घर सम्पर्क कर पीले चावल (अक्षत) दिए और लोगों के घरों की दीवारों पर अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्रतिमा के स्टीकर चिपकाए घरों में गृह संपर्क अभियान के तहत पहुंचे, वहीं लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। इस मौके पर युवा व्यापर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री ने कहा कि सभी रामभक्त 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही होगी, तब सभी रामभक्त अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए सभी रामभक्त 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के समय मंदिरों में भजन-पूजन कर प्रसाद वितरित करें। साथ ही लोग अपने-अपने घरों में भगवा ध्वज लगाएं एवं घर के बाहर स्वास्तिक व रंगोली सजाकर दीप जलाकर दीपावली मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *