भागवंती स्कूल में मनाई गई लोहड़ी व मकर संक्रांति
मुजफ्फरनगर।आज भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई में लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता सुरेखा सोलन और विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके किया। सुरेखा ने बताया कि लोहड़ी हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है और यह हर वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह त्यौहार फसल से संबंधित होता है इस दिन फसलों की पूजा की जाती है। लोहड़ी के दिन लोग अपनी पारंपरिक पोशाक पहनकर गुरुद्वारा जाकर प्रार्थना करते हैं।इस दिन सभी लोग एक दूसरे को उपहार देते हैं प्रसाद बांटते हैं और लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हैं।
मुख्य वक्ता सोलन ने बताया कि मकर संक्रांति हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व है यह जनवरी माह में 14 या 15 तारीख को मनाया जाता है यह त्यौहार भगवान सूर्य को समर्पित है जिनके बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस दिन सूर्य भगवान धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति कहते हैं इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने की परंपरा है मकर संक्रांति के दिन ही मां गंगा ने राजा सगर के 60000 पुत्रों को मोक्ष प्रदान किया था। इसी दिन भीष्म पितामह है को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने सबको लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी आचार्य और आचार्याएं उपस्थित रहे।।

