पश्चिम बंगाल की घटना पर जताया दुख:,ममता सरकार को हमले के लिए ठहराया दोषी

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जनपद में हिंदू संतों पर भीड़ द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में अंतर्राष्ट्रीय योगदान गुरु स्वामी दीपंकर महाराज ने बंगाल की ममता सरकार को हिंदू विरोधी बताते हुए आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जनपद में भीड़ द्वारा हिंदू संतो के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने की घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हिंदू समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग ध्यान गुरु स्वामी दीपंकर महाराज ने कहा पश्चिम बंगाल में इस समय अराजकता का माहौल है। भगवान श्री राम ने त्रेता युग में जंगलों के साधु संतों की रक्षा के लिए असुरों से लड़ाई लड़ी थी, लेकिन आज के दौर में जिस प्रकार से बंगाल के अंदर साधु संतों पर हमले हो रहे हैं यह सोचनीय विषय है। स्वामी दीपंकर महाराज ने कहा की ममता सरकार में सनातन धर्म के अनुयायियों पर जिस प्रकार से एक के बाद एक हमले हो रहे हैं यह संविधान और लोकतंत्र के लिए भी खतरा है। देश का संत समाज इस घटना की निंदा करता है और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता है। गौरतलब हॉकी पश्चिम बंगाल में भीड़ द्वारा साधु संतों पर हमला किया गया था जिसमें उनकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। घटना के बाद भाजपा ने जहां पूरे मामले को लेकर टीएमसी के गुंडो का पूरे मामले में हाथ होना बताते हुए ममता सरकार को हिंदू विरोधी बताया था, तुम ही अब देश के संतों ने भी घटना की निंदा करते हुए ममता सरकार को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *