मुजफ्फरनगर।अधिवक्ताओं से सुसज्जित लक्ष्य सामाजिक संस्था ने 9 वीं बार विजयी हुए ज़िला बार संघ अध्यक्ष को किया सम्मानित

लक्ष्य सामाजिक संस्था के अध्यक्ष तज़कीर मुशीर एडवोकेट के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने 9वीं बार विजयी हुए ज़िला बार संघ अध्यक्ष बाबू प्रमोद त्यागी को शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण करके स्वागत किया,तज़कीर मुशीर एड० ने कहा कि अध्यक्ष जी ने ज़िला बार संघ मुजफ्फरनगर के चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की है हम आशा करते है अध्यक्ष जी पूर्व की भांति इस बार भी अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करेंगे!!

संस्था के सचिव व वरिष्ठ समाजसेवी रागिब आलम ने अपनी शायरी से वहां पर मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया इस शायराना अंदाज पर प्रमोद त्यागी जी ने उनकी जमकर प्रशंसा की| वही दूसरी ओर संस्था के संरक्षक महबूब आलम एड० ने बताया की बाबू प्रमोद जी कुशल व्यवहार के धनी है ये जीत जो उनको मिली है इसके वो हकदार हैं| अन्त में संस्था के सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जी को विजयी होने पर अनेकों अनेकों शुभकामनाए दी अध्यक्ष जी ने इन सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद किया|

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी रागिब आलम, महबूब आलम एड०, अमीर अंसारी एड०, नवाज़ एड०, काशिफ़ मुशीर एड०, प्रमुख समाजसेवी शाह फैसल कुरैशी रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *