मुज़फ़्फ़रनगर।आज प्रातः अध्यात्म होगी,चर्या शिरोमणि,परमपूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज सहित उन्तीस सन्तो का मंगल प्रवेश जनपद में हुआ व हजारो जैन श्रद्धालुओ सहित सभी सन्त जनपद के मुख्य मार्गो से होते हुए जैन औषधालय प्रेम पुरी पहुचें जहां आचार्य श्री ने मंगल प्रवचन भी दिया
ततपश्चात दोपहर 3:00 बजे आचार्य श्री ससंघ जैन औषधालय से विहार कर जनपद के मुख्य रास्तों से हुए अग्रिम गंतव्यों के लिये प्रस्थान कर गये जिस दौरान रास्ते में अनेको स्थानों पर जैन श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के दर्शन लाभ लिये व आरती तथा पाद प्रक्षालन कर पुण्य लाभ लिया
इसी क्रम में जी.टी. रोड़ पर लोहिया बाजार के सामने जैन समाज के तीतरवाड़ा परिवार ने भी आचार्य श्री की आरती व पाद प्रक्षालन कर धर्म लाभ लिया जिसमे मुख्यतः जैन एकता मंच “युवा शाखा” के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन,मुकेश जैन,योगेश जैन,अश्वनी जैन,नवीता जैन,नीलिमा जैन,वंदना जैन,दीपेश जैन,सिद्धांत जैन,दीपा जैन,निधि जैन,शिवानी जैन,अंकुर जैन’भगत जी’,नितिन जैन ‘जोले वाले’,रिकी जैन,आशीष जैन,अभिषेक जैन आदि मुख्य रूप से रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *