मुज़फ्फरनगर मे खालसा चौक की स्थापना होगी
मुज़फ़्फ़रनगर।सिख समाज का एक प्रतिनिधिमण्डल सरदार सतपाल सिँह मान के नेतृत्व मे केंद्रीय राज्य मंत्री श्री संजीव बालियान से आज गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर खालसा चौक की मुज़फ्फरनगर मे स्थापना की मांग को लेकर मिला!जिसमे मंत्री संजीव बालियान ने आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर से वार्ता कर खालसा चौक की स्थापना के लिये जगह सुनिश्चित कराते है!
प्रतिनिधिमण्डल मे श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया, पूर्व प्रधान सरदार गुरुचरण सिँह बराड, सरदार जसविंदर सिँह बग्गा, सरदार गुरुचरण सिँह झझ,सरदार हरजीत सिँह चावला,सरदार स्वीटी बेदी ,सरदार सुरेंद्र सिँह गंभीर, सरदार अजीत सिँह मलिक आदि शामिल रहे, आपको बताते चले पिछले दिनों श्री गुरु सिँह सभा मुज़फ्फरनगर का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी महोदय से भी इस बाबत मिल चूका है।

