मुज़फ्फरनगर।आज मेरठ बाईपास के नजदीक पिनना गांव में बैटरी रिक्शा और बस के टकराने से सड़क दुर्घटना हुई। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में चार लोग जख्मी हुए जिसमें दो व्यक्ति गांव गढ़ी देशराज से अभिषेक कश्यप एवं मुरादपुरा से युनुस पठान की दुखद मौत हो गई। मंडी गांव से जयकुमार और संजीव कुमार को घायल अवस्था में घटना स्थल से इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। खबर की सूचना पाते हीं मुजफ्फरनगर के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा दोनों घायलों से हाल-चाल जाना तथा सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं डॉक्टर से बातचीत कर उपयुक्त इलाज की व्यवस्था समय पर की जाने की बात की।।

                     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *