हरियाणवी फिल्मों की अभिनेत्री मॉडल ऐश्वर्या त्यागी ने यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के जनपद मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में दिए गए बहू बेटियों के बयान दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है

हरियाणवी फिल्मों की अभिनेत्री ऐश्वर्या त्यागी ने राजसत्ता पोस्ट से बातचीत करते हुए कहा बहू बेटियां सभी जाति धर्म की बराबर होती है और बहू बेटियों को समाज के आधार पर बांट नहीं सकते, अगर वरिष्ठ भाजपा नेता मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी को ऐसा लगता था कि पूर्व की सरकारों में बहू बेटियों के बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी जाती थी तो वह किसी पर्टिकुलर समाज को आधार बनाकर बयान नहीं दे सकते क्योंकि बहु बेटियां सबकी बराबर होती है और मंत्री जी को अपने दिए गए बयान पर माफी मांगनी चाहिए. अभिनेत्री ऐश्वर्या त्यागी हरियाणवी फिल्मों की सुपरहिट फिल्म रामपाल हवलदार ,स्वदेश सहित दर्जनों से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

बता दे धर्मनगरी शुक तीर्थ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में कैबिनेट मंत्री ने बयान दे दिया था जिसके बाद त्यागी भूमिहार कश्यप सैनी समाज में रोष उत्पन्न हो गया है और तीनों ही समाज मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से उनके दिए गए बयान पर खेद प्रकट करने को कह रहे थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *