Breaking news
अनुज त्यागी
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज शाम 3:00 बजे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे इस खबर पता चलते ही त्यागी भूमिहार समाज के नेताओ ने घोषणा कर दी कि गाजियाबाद में ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विरोध होगा और बड़ी संख्या में गाजियाबाद कूच करने का ऐलान कर दिया और त्यागी भूमिहार समाज के अलग-अलग संगठनों के नेताओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में त्यागी भूमिहार समाज को गाजियाबाद पहुंचकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विरोध करने का आह्वान किया.
त्यागी भूमिहार समाज के नेता मांगेराम त्यागी ने दी जानकारी

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने राजसत्ता पोस्ट को फोन पर जानकारी देते हुए बताया की देर शाम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फोन पर मेरे साथ बातचीत करते हुए अपने बयान पर खेद जताया है इस पर मैने मंत्री जी को कहा कि मैं समाज का एक हिस्सा हूं और आपके समाज से पूरा समाज आहत है इसलिए आप एक बार पूरे समाज से खेद प्रकट कर दे.
बॉबी त्यागी ने कहा

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया की आज हम बड़ी संख्या में गाजियाबाद कूच कर रहे हैं और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विरोध प्रदर्शन होगा जब तक वह अपने दिए गए बयान पर खेद प्रकट नहीं करते
केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का दौरा रद्द होने की सूचना आ रही है
मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज निजी कारणों से अपना गाजियाबाद का दौरा रद्द कर दिया है।।
क्या है पूरा मामला
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के 22 जुलाई को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में दिए गए बहु बेटियों के बयान पर त्यागी समाज में रोष उत्पन्न है और इसी का विरोध जताने के लिए त्यागी भूमिहार समाज ने 27 जुलाई को प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था.

