मुज़फ्फरनगर।मंसूरपुर क्षेत्र के सोहंजनी तगान निवासी किसान संदीप त्यागी की निर्मम हत्या का पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा कर दिया।
मृतक किसान का चचेरा भाई ही हत्यारा निकला , निकुंज ने ही पारिवारिक रंजिश के चलते सोते हुए बलकटी से सोते हुए किसान की गर्दन पर वार कर हत्या की थी ,
मंसूरपुर थानाध्यक्ष रोजत त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल गांव के तालाब से बरामद कर लिया है और हत्यारोपी निकुंज पुत्र देवदत्त व उसकी माता इंदु को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है,बता दे बीते 1 साल से मृतक संदीप का बेटा शुभम त्यागी भी लापता चल रहा है अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
बता दे किसान संदीप त्यागी की हत्या 4 दिन पहले घर में रात को सोते समय हत्या कर दी गई थी संदीप त्यागी के परिजनों द्वारा गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने इस हत्या को चैलेंज के रूप में लेते हुए हत्या का सही खुलासा किया बता दे पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हत्या के अपराध में असली अपराधी ही जेल जाएगा निर्दोष को बिल्कुल जेल नहीं भेजा जाएगा इस प्रकरण में सनसनीखेज तरीके से खुलासा हुआ के मृतक किसान के चाचा के लड़के ने ही की थी हत्या।।

